बरार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक हुई, पूर्व विधायक पिरोनिया रहे उपस्थित



ग्वालियर : बराहर समाज सामुदायिक भवन पर अखतीज पर होने वाले 23 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन आज बंसी की बगिया पर किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा भांडेर के पूर्व विधायक एवं समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरोनिया थे । अध्यक्षता नगर निगम ग्वालियर के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुरारीलाल लिधोरिया ने की ।
बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन के प्रारूप एवं समिति के गठन पर निर्णय लिया गया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का अध्यक्ष एड.गजेन्द्र दिसोरिया एवं संयोजक श्री अम्बिकाप्रसाद गुड़सेले महाते तथा कोषाध्यक्ष डा श्री वनवारी वर्मा को सर्वसम्मति से बनाया गया ।
इसके उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भांडेर के पूर्व विधायक एवं समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि धानुक बरार समाज 22 सालों से सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्वालियर में करता आरहा है ,इस बार 23 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य और गरिमा के साथ संपन्न होगा, सम्मेलन हेतु विवाह योग्य युवक-युवतियों का पर परिचय सम्मेलन तथा उनका पंजीयन भी शीघ्र प्रारंभ हो, तथा सम्मेलन में आने वाले समस्त समाज बंधुओं को भोजन पंडाल आदि की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए , पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार,राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब ,महाराष्ट्र सहित अनेक प्रांतों के समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे ।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री एमएल लिदौरिया ने कहा कि हमारी समाज आज अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठित होने का प्रयास कर रही है । बरार बंशकार समाज के लोग शिक्षा पर जोर दें और संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो । कार्यक्रम का संचालन समाज के जिलाध्यक्ष श्री ललित कुमार सैन्या ने किया ,एवं आभार प्रदर्शन समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार बैदौरिया ने किया ।
इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से श्री घनश्याम पिरोनिया (पूर्व विधायक),श्री मुरारीलाल लिधोरिया ,श्री ललित सैन्या(जिलाध्यक्ष),श्री जगन्नाथ लिधोरिया (सम्भागीय अध्यक्ष),श्री अरविन्द बैदोरिया (युवा सम्भगिय अध्यक्ष),श्री सुरेश दिसोरिया ,श्री पवन भरदेले (युवा जिलाध्यक्ष),श्री कन्हैया लाल दिसोरिया ,श्री हुकुम सिंह धनतोलिया,श्री पतिराम कैथेले ,श्री लक्ष्मण गोड़सेले ,वनवारी वर्मा ,लखन डांडे, ओमप्रकाश मुठेले ,राकेश सैन्या ,रवि मोरिया,जगदीश भरदेले, नरेंद्र वर्मा, सोनू ठेकेदार ,अजय पिरोनिया,सुनील लिधोरिया ,संजय भरदेले,सोनू भरदेले, रवि भीरुआ,सोनू भरदेले ,नरेश वर्मा,धीरज नगेले, रवि भिरुआ ,मुकेश भिरुआ ,मनीष नगेले आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ