व्यापमं और हनीट्रैप के जिन्न फिर निकलेंगे चिराग से बाहर


भोपाल : (देवानंद नायक @9713989417)
मप्र के सियासत में पिछले एकदशक में सबसे बड़े राजनीतिक जिन्न के रूप में कई राजनेताओं और नौकरशाहों की नींद उड़ाने वाले दो बड़े मुद्दे जिन्होंने पूरे सूबे में हलचल पैदा कर दी थी साथ ही पूरे देश की मीडिया में सुर्खियां बटोरी जिनमें पहला व्यापमं घोटाला जिसने एक पूरी जनरेशन  के जीवन पर या यूं कहें कैरियर पर असर डाला कई जिंदगियां निगल ली और कई जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए  लेकिन आठ वर्ष से अधिक समय मे उसकी सच्चाई सार्वजनिक नही हुई  दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार के सामने आया हनीट्रैप कांड जिसमे कई नौकरशाह व सफेदपोश के नाम गाहेबगाहे आते रहे किंतु उसे उजागर नहीं हो ने दिया गया उस हनीट्रैप पर सबसे मुखर कार्य कर रहे एक मीडिया घराने कोई ही नेस्तनाबूद कर दिया गया था 
         
      किंतु एक बार पुनः इन दोनों राजनीतिक जिन्नों को बाहर निकालने के लिये नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सियासी चिराग घिस रहे हैं नेता प्रतिपक्ष का cD वाले बयान के बाद अब उन्होंने एसटीएफ से व्यापमं से जुड़ी fir समेत दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग करते हुए पत्र लिखा है यह जिन्न चिराग से कितनी ताकत से बाहर निकलता है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा फिलहाल नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का प्रयास जारी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ