Bhind News : कृषकों ने किया जिले में उन्नतशील कृषकों के फार्म का भ्रमण, सीखे तकनीकी खेती के गुण...



देवानंद नायक साकांक्ष न्यूज़
कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग परियोजना संचालक आत्मा जिला भिण्ड द्वारा विकासखंड मेहगांव में "कृषक भ्रमण जिले के अंदर" का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड में मेहगांव के कृषकों ने एसबीएल कृषि फार्म ग्राम ऐंतहार का भ्रमण किया। फार्म पर लगाई गई 3 बीघा में अमरूद की थाई ग्वावा किस्म एवं ड्रिप सिंचाई का अध्यन कर फार्म के संचालक डीपी शर्मा रिटायर प्रिंसिपल से फार्म के संचालन की गतिविधियों का अध्ययन कर जानकारी प्राप्त की। अध्ययन दल प्रभारी बीटीएम आत्मा श्री भास्कर जोशी ने कृषकों को जिले के अन्नतशील किसानों के फार्म का भ्रमण कराकर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ