मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में इस समय 'सीडी कांड' (CD Kand) की गूंज हो रही है। इस मामले में सियासत गरमा गई है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (dr govind singh ) ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (vd sharma ) को सीडी देखने का न्योता दिया।
'हम अपने निवास पर सीडी दिखा देंगे'
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, "मैं किसी के चरित्र की बात नहीं कर रहा हूं। जब मेरे ऊपर टिप्पणी की गई है तो मैं कहता हूं कि सीडी मेरे पास है। अगर शर्मा जी मेरे निवास आए तो उनको फूल माला पहना कर स्वागत करूंगा। हम अपने निवास पर सीडी पर जो चित्र है और जो हमें हमारे मित्र द्वारा दिये गए हैं, मैं उनको दिखा दूंगा पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करूंगा।"

0 टिप्पणियाँ