प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव कैबिनेट मंत्री दर्जा आशुतोष तिवारी पहुंचे दंदरौआ धाम, लिया आशीर्वाद*



भिण्ड।। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल
भार्गव कैबिनेट मंत्री दर्जा आशुतोष तिवारी बुधवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर उन्होंने डॉ. हनुमान के दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करके श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत रामदास महाराज ने मंत्री जी को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने महाराज जी से चर्चा में कहा कि दंदरौआधाम में आकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है यहां पर डॉ हनुमान विराजमान हैं। मंत्री श्री भार्गव ने मंदिर से लेकर मौ-चितौरा रोड़ तक फोरलैन की जल्द से जल्द बनवाने की घोषणा की। साथ ही मंदिर के बाहर अधिक भीड़ में यात्रियों को असुविधा ना हो इसलिए रेलिंग लगवाने की भी बात कहीं।
इस अवसर पर गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी, श्री किशन मुद्गल, श्री रामबरन पुजारी, एसडीएम मेहगांव श्री वरुण अवस्थी, श्री राकेश त्यागी, श्री जलज त्रिपाठी, श्री हरीओम वरूआ, थाना प्रभारी मौ श्री सुनील कुशवाह, नरसी दद्दा, मनमोहन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ