केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाये जन कल्याणकारी साबित हुई - भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रामशंकर कठेरिया
भिंड : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, इटावा सांसद एवं भाजपा मध्य प्रदेश सह प्रभारी रामशंकर कठेरिया आज एक दिवसीय दौरे पर आए जिला बैठक को मयूर पैलेस भिंड में संबोधित किया! बैठक में मंचासीन प्रदेश सह प्रभारी रामशंकर कठेरिया जी, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदोरिया, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजोरिया जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जिला महामंत्री धीर भदोरिया जी, कृष्णकांता तोमर, जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव बैठक का संचालन जिला के भाजपा जिला महामंत्री धीर भदोरिया द्वारा किया गया । बैठक मे मंडल अध्यक्ष समस्त जिला पदाधिकारियों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश सह प्रभारी कठेरिया जी ने कहा कि हम सभी को वर्तमान कार्यकर्ताओं के साथ साथ समस्त पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। संगठनात्मक कार्यों के लिये हमारे पास अब सीमित समय ही शेष है। इसी वर्ष के आखिरी महीनों मे विधानसभा चुनाव हैं। हम सभी को अब चुनावी मोड मे कार्य करना है तथा जमीनी स्तर तक पहुंच कर पार्टी एवं संगठन के कार्यों को क्रियान्वित करना है। प्रत्येक शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ तक की समितियां विधिवत कार्य करें इसका मंडलों के पदाधिकारी विशेष ध्यान रखें। बूथो के त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बी एल ए २ सतत अपने बूथ पर क्रियाशील रहें तथा संगठन के कार्यों को तन्मयता से करें। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं के बीच जाकर अवगत करायें तथा हर हितग्राही से संपर्क करें। हमारी सरकारों की जनहितैषी योजनाओं से कोई भी अछूता नहीं है। समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो हमारी सरकारों की योजनाओं से अछूता हो, हमे आवश्यकता सिर्फ उन्हें इस चीज से अवगत कराना है। मीडिया एवं सोसल मीडिया के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी सांगठनिक गतिविधियों को मीडिया एवं शोसल मीडिया पर लगातार प्रसारित करें। प्रत्येक विधानसभा के हर एक बूथ तथा शक्ति केन्द्रों को संगठन की दृष्टि से कार्यकर्ताओं को बैठक आयोजित कर तैयार करना है। हमें प्रत्येक बूथ मंे बूथ समिति का गठन, प्रत्येक बूथ तथा शक्ति केन्द्रों में हमारे द्वारा बनाई गई टीम की बैठकें आयोजित कर उसको आगमी दिनांे में सम्पन्न होने वाले चुनावों की दृष्टि से प्रत्येक बूथ में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करना हमारा उद्देश्य है। जब हम किसी बूथ में 51 प्रतिशत या उससे ज्यादा मत प्राप्त करेंगे तभी हम कोई भी चुनाव जीत पायंेगे। श्र नवमतदाता खिलते कमल एवं खेलेगा मध्यप्रदेश जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमे नई प्रतिभावान युवाओं को आगे लाना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की जाने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में सुना जाय ऐसी व्यवस्था करना है। साथ ही प्रत्येक बूथ में बूथ समिति की बैठक शक्ति केन्द्र की बैठक मण्डल की बैठक निर्धारित समयानुसार आयोजित की जानी चाहिए। साथ ही प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समिति का निर्माण कर उनको सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता होगी!बैठकों को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, अनिल कटारे,जिला मंत्री पिंकी शर्मा, तरुण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित साक्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ