रात भर दलदल में फंसी रहीं गाय सुवह नगरपालिका टीम ने निकाला बहार




*रात्रि 10 बजे सुचना मिलने पर मौक़े पर पहुंचे संतोष चौहान डायल हंड्रेड पर दी सुचना हुईं लापरवाही*

लहार.नगर के वार्ड नं 11 मडयापुरा हनुमान जी मंदिर के पास एक गाय गहरे दलदल में फस गई थी स्थानीय गौरक्षकों ने एक जुट होकर गाय को निकालने का भरपुर प्रयास किया लेकिन गाय को निकालने मे असफल रहे हनुमानजी मंदिर के पुजारी स्वतंत्र समाधिया ने गौरक्षा संगठन प्रमुख संतोष चौहान को सुचना दी संतोष चौहान मौक़े पर पहुंचे और डायल हंड्रेड पर सुचना दी गई लेकिन डायल हंड्रेड स्टाफ मौक़े पर नहीं पहुंचा ना हीं नगरपालिका अमला पहुंचा सुवह सफाई दरोगा विनोद वाल्मीक नगरपालिका कर्मचारीयों को लेकर पहुंचे और गाय को दलदल से वहार निकाला रात भर पानी भरे दलदल में गाय के फंसे रहने से सर्दी के कारण गाय की हालत मरणासन्न हो गाई यदि प्रशासन रात्रि में ही सक्रियता दिखाता गाय को वहार निकाला जाता तों गाय मरणासन्न हालत में नहीं पहुंचती 

*गाय की प्राण रक्षा के लिए पुजारी स्वतंत्र समाधिया ने रात भर की हनुमान जी से प्रार्थना*

 दलदल में फंसी गाय को सर्दी के प्रकोप से प्राणों का ख़तरा न हो गौमाता की रक्षा करने के लिए संकट मोचन हनुमान जी महाराज से रात भर जागकर प्रथना की यह हनुमान जी महाराज की कृपा का ही प्रत्यक्षत चमत्कार हैं की हाड कपंकापाती सर्दी में पानी भरे दलदल में रात भर फंसे रहने के वाद भी गाय  जीवित रही उक्त गाय के उपचार के लिए संतोष चौहान द्वारा पशु चिकित्सक मनोज शर्मा को भी सुचना दी गई उपचार जारी है गौरक्षा के लिए सोनु त्रिपाठी मोनु यादव अशोक मडया टिंकु कुशवाह आदि गौसेवको का सराहनीय प्रयास रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ