पंडित स्वर्गीय श्री दयाराम त्रिपाठी(महते) शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्रारा संचालित मनीष विद्यापीठ स्कूल पुरानी गल्ला मण्डी लहार में सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनीष विद्यापीठ स्कूल में अध्ययन कर रहे समस्त विद्यार्थियों को पढाई के अतिरिक्त शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से कराता हैं, जिसमे सांस्क्रतिक कार्यक्रम एक हैं, मनीष विद्यापीठ इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो का रचनात्मक एवं कलात्मक विकास कर सर्वांगीण विकास करता हैं।
सांस्क्रतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र द्विवेदी, मुख्य अतिथि रामू सिंह राजावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भगत सिंह राठौर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती एवम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय में अतिथियो के स्वागत की परंपरा है इसके चलते सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गा कर अतिथि को मंच पर बुलाकर स्वागत किया एवम इसी क्रम में विद्यालय समिति के सचिव सुमित महते (एड़वोकेट) एवम विद्यालय की संचालिका अनीता बड़ेलाल महते ने विद्यालय की ऒर से अतिथि का सम्मान माल्यार्पण एवं श्री फल के द्रारा किया।
सम्मान एवम स्वागत के बाद
सुमित महते ने विद्यालय की ओर से विद्यालय का प्रतिबेदन पढकर सभी को सुनाया जिसमे मुख्यबात यह थी कि मनीष विद्यापीठ स्कूल का शुभारम्भ सत्र 2015 में अपने बड़े भाई स्वर्गीय श्री मनीष महते जी की याद में हुआ था जिनकी सोच थी कि लहार में ही बच्चो को ऐसी शिक्षा मिले कि लहार के बच्चों को पढाई के लिए शहर में न जाना पढ़े और लहार के बच्चे पूरे देश में लहार तहसील का नाम रोशन करे । इसी उद्देश्य को पूरा करने की लिए विद्यालय प्रतिज्ञा बध्य होकर बच्चो को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध हैं एवम मनीष विद्यापीठ वर्तमान में बच्चों को क्या क्या सुविधाएं दे रहा हैं एवम भविष्य में क्या और करने की योजनाओं हैं से सभी को अवगत कराया।
सांस्क्रतिक संध्या में बच्चो ने आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसमे माँ सरस्वती बंदना, फनी डांस, पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सेनाओ की नाटक के माध्यम से प्रस्तुति, तेरी उंगली पकड़ के चला डांस, सुनो गौर से दुनिया वालो डांस, ने सभी को अत्यधिक प्रभावित किया।
अन्य प्रोग्राम में ग्रुप डांस, एकल डांस, भाषण एवं देश भक्ति कविताएं आदि रहे जिनमे बच्चो ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन देकर सभी दर्शको का मन मोह लिया। बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति एक से बढ़कर एक थी अभिभावको एवं लहार के गणमान्य नागरिकों ने बच्चों के द्वारा आयोजित की गई प्रस्तुतियों की प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिका रानी गुप्ता ने किया, अतिथियों का परिचय विद्यालय की शिक्षका मोहिनी राजावत ने कराया एवं अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार विद्यालय की शिक्षिका सपना शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक महेश महते, समिति की अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी त्रिपाठी,समिति पदाधिकारीगण, प्राचार्या नेहा त्रिपाठी, विद्यालय की शिक्षिकाएं/शिक्षक, लहार के गणमान्य नागरिक ,नन्ने मुन्ने बच्चे और उनके अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 टिप्पणियाँ