भिंड - केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने बताया कि अमृत उद्यान यानी मुगल गार्डन में हर साल देश-विदेश से लोग फूलों की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं। देश के आजादी के 75 साल के मौके पर भारत के राष्ट्रपति भवन के सभी बगीचों को 'अमृत उद्यान' कहा जाएगा। पाठक ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आजादी के अमृतकाल में गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मोदी सरकार को हार्दिक आभार एवं बधाई।

0 टिप्पणियाँ