मनीष विद्यापीठ स्कूल ने मनाया 74 वाँ गणतंत्र दिवस



हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मनीष विद्यापीठ स्कूल में हमारे भारत वर्ष का 74 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार चंद्रभान सिंह राजावत मुख्य अतिथि हान सिंह कुशवाह रिटायर्ड सीआरपीएफ, विद्यालय की संचालिका श्रीमती अनीता बड़े लाल महते और विद्यालय समिति के सचिव एडवोकेट सुमित महते मुख्य रूप से उपस्थित रही।
इन सभी को विद्यालय की प्राचार्य नेहा त्रिपाठी के द्वारा पुष्प एवम श्री फल व शाल देकर समानित किया गया।
ध्वजारोहण अध्यछ महोदय द्रारा किया गया और माँ सरस्वती,भारत माता का पूजन भी अतिथियों द्रारा किया गया। पूजन के बाद विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षकाओ के द्रारा गणतंत्र दिवस के बारे में अपनी अपनी राय एवम जानकारियां रखी।
 इसीक्रम में विद्यालय समिति के सचिव एडवोकेट सुमित महते ने गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारियां  को दी। 
सभी अतिथियों का परिचय विद्यालय की शिक्षिका मोहिनी राजावत ने करवाया।
अंत में सभी का आभार विद्यालय की शिक्षका आरती शुक्ला  ने किया।
मंच संचालन शिक्षिका रानी गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षकाये/ शिक्षक , लहार के गणमान्य नागरिक और कुछ बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में सभी को मिष्ठान वितरण विद्यालय द्रारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ