सरस्वती शिशु मंदिर लहार में बार्षिक उत्सव सम्पन्न




*नन्हे मुन्हें भैया वहिनो की मनमोहक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए अभिभावक*

*संजीव चौधरी*

गणतंत्र दिवस एवम माँ सरस्वती जी के जन्मोत्सव बसंत पंचमी को लहार नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बार्षिक उत्सव आज  बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें नन्हें मुन्हें भैया वहिनो की मनमोहक प्रस्तुतियों से अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीराम जी उपाध्याय मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि मोनू उपाध्याय पत्रकार ने सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीराम जी उपाध्याय ने अपने बक्तव्य में सरस्वती शिशु मंदिर के बारे में ज्ञान करबाया एवम अपने भैया बहिनों को विद्यालय में पढ़ाने की मंशा जाहिर की तो वहीं बिशिष्ट अतिथि मोनू उपाध्याय ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारो की खान है और अगर हमें अपने बच्चों को संस्कारो दिलाना है तो आज जे युग मे सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा दीक्षा करबाना अनिवार्य है वहीं संस्था के प्राचार्य ने राजेश श्रीवास्तव जी ने अपनी संस्था की रूप रेखा रखी और उनके बेहतर भविष्य निर्माण में आचार्य परिवार की भूमिका बताई इस मौके पर थाना प्रभारी असवार अभिषेक राय ने भी कार्यक्रम में पहुँचकर बच्चों का उत्साह बर्धन किया इस मौके पर नगर के गड़मान्य नागरिक एवम पत्रकार बंधू प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का मंच संचालन वहिन अनादी शुक्ला ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ