लोक शिक्षण संचालनालय म०प्र० भोपाल द्वारा स्थानीय परिस्थिति, शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में शाला परिवर्तन हेतु निर्देशित किया गया है। वर्तमान में सर्दी का अत्यधिक प्रकोप होने, अधिक कोहरा होने के कारण शीतलहर के कारण तापमान में अत्यंत गिरावट आई है।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने तापमान में होने वाली अत्यधिक कमी को दृष्टिगत रखते हुये जिला अंतर्गत संचलित समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्रा०/मा० विद्यालयों में दिनांक 04 जनवरी 2023 से 07 जनवरी 2023 तक का विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

0 टिप्पणियाँ