Datia News: गुड गर्वनेंस सप्ताह के तहत् प्रशासन पहुंचा गांव की ओर



दतिया कलेक्टर श्री कुमार ने गांव के अति गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत 
कलेक्टर श्री कुमार ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान गांव में किराने की दुकान संचालित करने वाली श्रीमती शांति बाई से चर्चा करते हुए उनकी दुकान का विस्तार करने हेतु स्ट्रीट वैण्ड़र योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने गांव के रघुवीर शरण को पेंशन योजना, गजराज सिंह को पशुपालन हेतु केसीसी ़के तहत् बैक से सहायता उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि का लाभ दिलाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। 
इस दौरान जिला पंचातय के एसीईओ जिला धनंजय मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र यादव, जनपद पंचायत सीईओ श्री गिर्राज दुबे साथ थे। 
#GGW2022
#PrashasanGaonKiAur
#SushasanSapatah2022
#GoodGovernanceWeek2022
#DARPG 
#सुशासन_सप्ताह
PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Dr Jitendra Singh  
Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ