- सोन चिड़िया मेले में मामा ने गजक का लिया स्वाद : कहा मुरैना जैसा स्वाद कहीं और नहीं
- सोन चिड़िया मेले में मस्टर्ड ऑयल और गजक की समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों का सह सम्मेलन कार्यक्रम सोमवार को भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण सह सम्मेलन में नगर निगम मुरैना से महापौर श्रीमती शारदा राजेंद्र प्रसाद सोलंकी, सभापति श्री राधारमण डंडोतिया, एमआईसी सदस्य और सभी वार्ड के पार्षदो ने भाग लिया। इस अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सोन चिड़िया मेला प्रदर्शनी भी लगाई गई। नगर निगम आयुक्त श्री संजीव जैन के निर्देशानुसार मुरैना नगर निगम से दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित वैष्णव स्व- सहायता समूह, भोलेनाथ स्व-सहायता समूह द्वारा मस्टर्ड ऑयल सरसों तेल, और गजक की प्रदर्शनी लगाई गई।
सोन चिड़िया मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन मध्यप्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना की गजक का स्वाद भी लिया और कहा कि मुरैना में बनने वाली गजक का जो स्वाद है, वैसा स्वाद गजक में कहीं और देखने को नहीं मिलता है। मुरैना की तासीर कारागिरी ही ऐसी है कि मुरैना में निर्मित होने वाली गजक कॉफी साफ्ट और स्वादिष्ट होती है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन नगरी प्रशासन केपीएस डॉक्टर श्री निवास एवं आयुक्त नगरी प्रशासन श्री भरत यादव ने भी किया। नगरी प्रशासन आयुक्त श्री भरत यादव ने कहा की मुरैना में निर्मित होने वाली गजक में काफी वैरायटी है और स्वाद भी। साथ ही नगरी प्रशासन पीएस ने सुझाव भी दिया कि गजक का पैटर्न करवाए, इन्हें ऑनलाइन पूरे देश में भेजने की व्यवस्था करें, जिससे कि मुरैना का स्वाद देश के कोने-कोने तक पहुंच सके।
नगर निगम की महापौर श्रीमती शारदा राजेंद्र प्रसाद सोलंकी भी जन प्रतिनिधियों के सह सम्मेलन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। उन्होंने भी नगर निगम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि मुरैना में सरसों की अच्छी क्वालिटी होती है और यहां के समूह सरसों से मस्टर्ड ऑयल बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से अपना रोजगार कर आर्थिक रूप से लाभ कमा रही है। कार्यक्रम के संचालन व्यवस्था के लिये नगर निगम से नोडल अधिकारी श्री रहीम चौहान को बनाया गया। श्री रहीम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूह द्वारा आज भोपाल में आयोजित सोन चिड़िया मेले में मुरैना की गजक और मस्टर्ड ऑयल सरसों के तेल की प्रदर्शनी लगाई गई। मुरैना की गजक की तारीफ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
श्री रहीम चौहान ने बताया कि मुरैना में अच्छी क्वालिटी का सरसों का उत्पादन होता है, उसी का परिणाम है कि यहां के सरसों के तेल में जो क्वालिटी होती है, वह कहीं और नहीं मिलती। मुरैना की गजक की जो क्वालिटी यहां के स्थानीय कारागिर तैयार करते है, वह उच्च गुणवत्ता की होती है। मुरैना में लगभग 15 से 20 प्रकार की अलग-अलग वैरायटी की गजक मुरैना के कारागिरो द्वारा तैयार की जाती है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मुरैना में कई प्रकार की गजक की वैरायटी तैयार की जाती है, जिसमें फेनी मावा बर्फी, काजू बर्फी, शादी पट्टी, तील लड्डू आदि वैरायटी है। सह सम्मेलन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर निगम आयुक्त श्री संजीव जैन ने पूरी टीम को बधाई दी। सह सम्मेलन कार्यक्रम में भोलेनाथ स्व-सहायता समूह, वैष्णव स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू शर्मा, सचिव अर्चना शर्मा, सुधा तोमर, नीलम तोमर आदि महिलाओं ने भी भाग लिया।
-
#JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

0 टिप्पणियाँ