म०प्र० शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिभुवन सिंह तोमर ने कहा कि सत्र 2022-23 में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है। जिसके क्रम में जिला अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है तो संबंधित का तीन दिवस का वेतन राजसात किया जावेगा। शाला का संचालन शासन द्वारा निर्धारित समय प्रातः 10.30 बजे से सांय 5 तक अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करें। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

0 टिप्पणियाँ