प्रदेश के राजस्व, परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत कल 8 दिसम्बर 2022 को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत दोपहर 12.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे भिण्ड आएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के उपरांत दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत सायं 4 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ