विकासखण्ड अटेर में मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




खेल एवं युवा कल्याण विभाग अटेर के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हाईस्कूल परा में किया गया। जिसके अंतर्गत वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स, खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी श्री कृष्ण गोपाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर अटेर श्री भारत सिंह सिकरवार, स्कूल के प्राचार्य उमेश सिंह करैया रहे। ब्लॉक कॉर्डिनेटर अटेर श्री नीरज बघेल ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों द्वारा फाइनल मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि आप मन लगाकर खेलें अनुशासन में खेलो। खेल से आपको बहुत फायदे हैं खेल से आपकी पहचान बनती है आप अच्छी जॉब पा सकते हैं और नाम कमा सकते हैं इसलिए मेहनत के साथ खेलें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें इस अवसर पर उपस्थित सभी युवा खिलाड़ियों, विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल प्रशिक्षक श्री संजय सिंह ने किया। विशेष सहयोगी के रूप में, खो-खो एसोसिएशन के सचिव श्री प्रमोद गुप्ता विकासखण्ड क्रीड़ा अधिकारी श्री बृजेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विष्णु त्रिपाठी, ब्रजबाला यादव, योगिता यादव, राजा मदुरिया, युवा समन्वयक लहार अनिल श्रीवास, साधना तोमर, स्कूल स्टाफ, आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ