पूर्व विधायक पिरौनिया ने किया आधा दर्जन गांवों का दौरा
जितेंद्र यादव/ देवानंद नायक
दतिया
*भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिरियानाई ,सडवारा, गुलमऊ, इमिलिया, सिमरिया डैरा, उनाव, नरेटा सहित अनेक ग्रामों का दौरा किया तथा बिभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए ।*
पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने दतिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा धीरू दांगी के पिताजी स्व,दादा मुलायम सिंह दांगी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, वही उनाव में भाजपा नेता जय नारायण शर्मा के भाई स्वर्गीय रघुवीर शरण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया ।
*इसके उपरांत पूर्व विधायक श्री पिरौनिया ने अनेक ग्रामों में पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा निराकरण का आश्वासन दिया ।*


0 टिप्पणियाँ