Bhind News : भिंड के प्रभाकर राजावत ने थाईलेंड में लहराया तिरंगा


भिडं का नाम रोशन करने वाले प्रभाकर राजावत को भारत सरकार करे सम्मानित सन्तोष चौहान


भिडं जिले के ग्राम भारौली के निवासी प्रभाकर राजावत थाईलेंड में चल रही जूनियर ऐशियन रोइंग चैम्पियनशिप में फाइनल तक पहुँच कर जीता स्वर्ण पदक, प्रभाकर ने चार साल पहले अपने बड़े भाई दिवाकर के मार्गदर्शन में रोइंग खेलना शुरु किया था जो खुद भी बॉक्सिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं निरंतर अभ्यास कर म.प्र राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में चयन हुआ तब से कोच दलवीर सिंह राठौर की देखरेख में अभ्यास कर आज इस मुकाम पर पहुँचे हैं।
प्रभाकर ने रोइंग के सिंगल स्कल 2000 मीटर विधा में भाग लिया था प्रभाकर की इस उपलब्धी पर उनके माता-पिता व शहर के खेल प्रेमियों ने प्रभाकर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियाँ व्यक्त की।राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सन्तोष चौहान ने कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले प्रभाकर राजावत को भारत सरकार के माननिये प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भी सम्मानित करना चाहिए जिससे देश के युवा खिलाड़ियों मे उत्साह वडे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ