सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिनों ने पथ संचलन निकालकर मनाया सौर्य दिवस

  • *सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिनों ने पथ संचलन निकालकर मनाया सौर्य दिवस*

  • *पथ संचलन का पुष्प बर्षा के साथ जगह जगह हुआ स्वागत*


आज ही के दिन 16 दिसम्बर 1971 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना पर एक बड़ी जीत हांसिल की थी तब से हर बर्ष 16 दिसम्बर का दिन सौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी क्रम में आज सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिनों ने घोष के साथ शहर के मुख्य मार्गो से पथ संचलन निकाला पंथ संचलन को विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम मोनू उपाध्याय पत्रकार ने हरी झंडी दिखाकर पद प्रदर्शित किया जो प्राचार्य राजेश जी श्रीवास्तव एवम सभी आचार्य जी की देखरेख में शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाला गया ।


*जगह जगह पुष्प बर्षा के साथ हुआ पथ संचलन का भव्य स्वागत*
सौर्य दिवस के उपलक्ष्य में निकले पथ संचलन का नगर में पुष्पबर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया इसी क्रम में दिनेश शुक्ला एडवोकेट निबास पर वरुण शुक्ला एडवोकेट एवम मित्र मंडल द्वारा एवम विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्रीराम जी उपाध्याय के निबास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय एवम बीजासेन मन्दिर पर अंकित गुप्ता,अंशुल शर्मा,केके गुप्ता,रोहित दीक्षित द्वारा एवम युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष निबास पर स्वयं छोटू तिवारी एवम मित्रगणों द्वारा एवम भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीष शर्मा निबास पर संजीव चौधरी पत्रकार,सोनू त्रिपाठी,बॉबी तिगुनायक, पारस उपाध्याय, तनु पाराशर, नितेश भारद्वाज पप्पू एवम मित्र मंडली द्वारा एवम थाने के सामने गौरव शिवहरे, राहुल भटेले,राधे शिवहरे मित्रमण्डली  एवम मार्केटिंग सोसायटी के सामने अजय उर्फ मनु उपाध्याय,सोभित तिवारी एवम मित्र मंडली द्वारा पुष्पबर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ