डबरा में हुई सनसनीखेज लूट में फरार आठवे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गई रकम में से 06 लाख रुपये किये बरामद




🔴 *पकड़े गये आखिरी आरोपी से 06 लाख नगद, एक लोडेड कट्टा तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल की बरामद।*

🔴 *पुलिस द्वारा लूटी गई रकम में से 32.51 लाख रूपये बरामद किये जा चुके है तथा शेष 2.49 लाख रूपये लूट के आरोपियों द्वारा खर्च होना बताया गया है।*

ग्वालियर। 22.12.2022 - दिनांक 22.11.2022 थाना डबरा क्षेत्र के व्यस्ततम ठाकुर बाबा रोड पर दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी पर गोलियां चलाकर बाइक सवार बदमाश 35 लाख रुपए लूट ले गए थे। उक्त लूट की घटना में शामिल 07 आरोपियों को ग्वालियर पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 26.51 लाख रूपये बरामद किये जा चुके हैं। लूट की घटना में शामिल आखिरी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही थी। कल दिनांक 21.12.2022 को *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि डबरा में हुई सनसनीखेज लूट का आरोपी ग्राम खुजूरियाई थाना डबरा देहात में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा *अति.पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया* को पुलिस की टीमें बनाकर लूट के अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई शेष रकम बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। अति.पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर* से समन्वय स्थापित कर पुलिस की टीमें बनाकर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी डबरा सिटी श्री के.पी.एस. यादव व थाना डबरा पुलिस की टीमों को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर लुट के आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम खुजूरियाई थाना डबरा देहात पहुंची। पुलिस टीम को ग्राम खुजूरियाई में मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क घेराबंदी कर खड़ी पुलिस टीमों द्वारा उसे मौके पर ही धरदबोचा। पकड़े गये पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ मेें डबरा में व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना अपने साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर लूटी गई रकम में से 06 लाख रूपये व एक लोडेड कट्टा तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को बरामद कर लिया गया है। लूट की घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटर सायकिल को बरामद किया जाना है। पकड़े गये आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर घटना में प्रयुक्त मोटी सायकिल बरामद की जाएगी। पकड़े गये आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड व अन्य लूट की घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ज्ञात हो कि डबरा लूट की घटना कारित करने वाले 08 आरोपियों में से पुलिस द्वारा 07 आरोपियों को पूर्व में ही लूटी गई रकम में से 26.51 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त हथियार व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार ग्वालियर पुलिस द्वारा व्यापारी के साथ हुई 35 लाख रुपये की लूट में से 32.51 लाख रुपये बरामद किये जा चुके है। शेष 2.49 लाख रुपये लूट के आरोपियों द्वारा खर्च होना बताया गया है।

*बरामद मशरूका:-* 06 लाख रुपये नगद व एक लोडेड कट्टा व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल।

*सराहनीय भूमिका:-* उक्त लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी डबरा शहर निरीक्षक के.पी.एस.यादव, थाना डबरा टीम- उप निरीक्षक संजू यादव, राहुल तिवारी, कार्य.उप निरीक्षक अतुल सिंह चौहान, आरक्षक अभिनाश पटसारिया, रामवरन लोधी, रामू अहिरवार, विकास राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ