📝 देवानंद नायक
लहार : कलियुग में राम नाम मात्र से ही भव सागर को पार कर जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। कलियुग में राम का नाम मुक्ति का आधार है।
यह बात प्रसिद्ध कथा व्यास राजन जी महाराज ने कही। वह बुधवार को लहार नगर में आयोजित "एक शाम श्रीराम नाम" के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कलियुग में राम का नाम कल्पतरु व कल्याण का निवास है। जिसको स्मरण करने से निकृष्ट भी पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में न कर्म है, न भक्ति है और न ज्ञान है। बस केवल राम नाम ही एक आधार है।
गौरतलब है कि भाजपा नेता अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया द्वारा एक शाम राम के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक सहित प्रान्त व प्रदेश की तमाम राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनी

0 टिप्पणियाँ