कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीएलआरसी बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जेके जैन, भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के प्रतिनिधि श्री शिवांग, नाबार्ड के अधिकारी श्री आशीष श्रीवास्तव, एलडीएम श्री प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने वार्षिक क्रेडिट प्लान की तिमाही समीक्षा की साथ ही समस्त विभागों द्वारा चलाई जाने वाली रोजगार मूलक ऋण योजनाओं की समीक्षा की। 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर सभी बैंकों तथा विभागों को अधिक से अधिक उपलब्धि हासिल करने हेतु कहा गया। उन्होंने कहा कि बैंक अपनी शाखाओं में वृद्धि करें ताकि जनमानस को उनके घर के पास बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सके इस हेतु बैंक नई शाखाएं खोलने पर विचार करें।

0 टिप्पणियाँ