युवा नीति अभियान को लेकर युवा मोर्चा की संभाग की बैठक संपन्न ,
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाहा उपस्थित हुए
जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
भिण्ड
’खिलते कमल’ `खिलेगा मध्यप्रदेश’ एवं युवा नीति अभियान को लेकर हुई संभागीय बैठक
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार चंबल संभाग के प्रभारी प्रांशु राणे , जिला प्रभारी कुलदीप सिंह यादव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के भिंड जिले के अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा से युवाओं को जोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने खिलता कमल, खेलेगा मध्य प्रदेश एवं युवा नीति के नाम से अभियान शुरू कर रहा है यह अभियान दिसंबर से के पहले सप्ताह से शुरू होकर जनवरी तक आयोजित होगा
खिलते कमल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जा रहा है हर वर्ग से सुझाव लिए जा रहे हैं उन्हें प्रदेश कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा कोशिश की जा रही है कि युवाओं की भावनाओं को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में घोषित होने वाली युवा नीति में जगह मिल सके जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घोषित करेंगे

0 टिप्पणियाँ