*लोगो को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने एवं प्रशासनिक स्तर पर गायों के समुचित प्रवंध करने की मांग को लेकर चलाया जायेगा अभियान सन्तोष चौहान*
ग्वालियर.गोले के मंन्दिर पर वनी अस्थाई गौशाला की विवस्था सुधार के लिए प्रयासरत राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मां गायत्री गौ रक्षा संगठन प्रमुख सन्तोष चौहान गौशाला पहुचे और वहां वजरंग भक्त मंडल द्वारा भुखी गायों के लिए हरा चारा डालने वाले सेवा कार्य में हिस्सा लिया यहां वता दे की पिछले तीन वर्षों से निरंतर वजरंग भक्त मंडल ग्वालियर द्वारा आपसी सहयोग से हरा चारा खरीद कर गायों को खिलाने की सराहनीय गौ सेवा की जा रही है सन्तोष चौहान ने बताया कि गौशाला में लगभग दो हजार गौवंशो की संख्या होगी नगर निगम ग्वालियर प्रशासन द्वारा वहां गौवंशो के लिए चारे पानी रख रखाव की विवस्था तो चल रही है लेकिन गौवंशो की संख्या के हिसाव से चारे पानी रखरखाव सर्दी से वचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं है प्रशासन को गौवंश सुरक्षा का ध्यान रखते हुये आवश्यक इंतजाम करवाने चाहिए साथ ही सन्तोष चौहान ने कहा कि समाज के लोगो को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने एवं गौ शाला में गौवंशो के लिए चारे पानी रख रखाव के प्रशासनिक स्तर पर समुचित प्रवंध किये जाने के लिए नगर के गौसेवको के सहयोग से अभियान चलाया जायेगा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा

0 टिप्पणियाँ