नामांतरण, सीमांकन, बटवारा के प्रकरणों का निराकरण अभियान मोड में करें, निराकरण प्रकरणों का प्रतिशत 80 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए-कलेक्टर




राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई।
इस दौरान एडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन, एसडीएम भिण्ड अटेर श्री उदय सिंह सिकरवार, एसडीएम लहार श्री आरए प्रजापति, एसडीएम गोहद श्री शुभम शर्मा, एसडीएम मेहगांव श्री वरुण अवस्थी सहित समस्त राजस्व अधिकारी, ईई पीआईयू, प्रभारी अधिकारी राजस्व लेखा, अधीक्षक भू अभिलेख, प्रबंधक ई-गवर्नेंस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली वर्ष 2022-23, आरसीएमएस में नामान्तरण, बटवार, सीमांकन, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार (धारणाधिकार) योजना में प्रगति, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की प्रगति और पट्टा वितरण की जानकारी, लंबित ऑडिट कंडिकाओं के संबंध में, पीएम किसान ई-केवायसी एवं आधार बैंक खाता लिंकिंग एवं लैंड रिकॉर्ड लिंकिंग, अनुरक्षण कार्य हेतु प्राप्त आवंटन, स्वामित्व योजना में कुल ग्राम वार फ्लाई संख्या व प्रकरण संख्या एवं प्राप्त नक्शों का भौतिक सत्यापन (ग्राउण्ड ट्रुथिंग), सी.एम. किसान सत्यापन प्रगति, पीएम किसान वसूली, निर्माण कार्यों एवं अनुरक्षण कार्यों में भिण्ड शहर, मेहगांव, दबोह, आलमपुर व अनुविभागीय अधिकारी लहार कार्यालय के लिये भूमि आवंटन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नामांतरण, सीमांकन, बटवारा के प्रकरणों का निराकरण अभियान मोड में करें। निराकरण प्रकरणों का प्रतिशत 80 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। बटवारा, सीमांकन में कुछ अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की प्रगति और पट्टा की जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने पीएम किसान में ई-केवायसी एवं आधार बैंक खाता लिंकिंग की समीक्षा कर समस्त पटवारियों को निर्देशित कर कहा है कि 14 हजार 500 कृषकों द्वारा ई-केवायसी एवं 41 हजार 871 कृषकों द्वारा आधार बैंक खाता लिंकिंग नहीं कराया गया है। इन कृषकों की सूची लेकर संबंधित पटवारी प्रमुख जगह, पंचायत, ग्राम में जाकर सूची चस्पा करें एवं वाचन करें। उन्होंने दोनों योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ