*भिण्ड।* पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में अभियान अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों तथा गुण्डा- बदमाशों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था। अटेर थानाप्रभारी उदयभान सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08.11.22 को फरियादी रामजस शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा उम्र 60 साल निवासी ग्राम चक ने थाना अटेर भिण्ड में आकर बताया कि 7-8.11.22 की दरम्यानी रात को करीब 01 बजे की बात है मैं अपने परिवार के साथ अपने घर के कमरे में सो रहा था, कमरे का दरवाजा खुला हुआ था तभी 03 लोग कमरे के अन्दर आयें जिनमें एक व्यक्ति हाथ मे दराती लिये था, जिसने मुझे पकड़ लिया, एक व्यक्ति ने मेरी पत्नि का मूंह दबा लिया तथा एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लिये उसने मेरे पैर बाध दिये तथा मुझे धमकाकर पूछा कि जेवर कहां है तो मैने बता दिया और वह लोग मेरे घर से चांदी की तीन जोड़ी पायलें, 01 चांदी की करधोनी, 05 चांदी के सिक्के, 01 सोने का मंगलसूत्र तथा बाद मे मेरी पत्नी का मोती का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, नाक का फूल तोड़कर ले लिया तथा मेरे पास वाले कमरे में रखी एक सोने की चैन तथा दो सोने की अंगूठी भी ले गये, उक्त घटना पर थाना अटेर में अ.क्र. 198/22 धारा 458, 392, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसी तारतम्य में विश्वसनीय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर से थाना प्रभारी अटेर निरीक्षक उदयभान सिंह यादव को उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया गया था, उक्त सूचना पर से थाना अटेर एवं सायवर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये आरोपी अभिषेक पुत्र रामकिशोर पवैया उम्र 22 साल निवासी वमन पुरा थाना सुरपुरा को उक्त घटना में शमिल आरोपी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा इस घटना के तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त संबंध में आरोपी से पूछताछ पर घटना करना स्वीकार किया है तथा इसके अलावा भिण्ड जिले मे अन्य घटना करना बताया गया है, जिसके संबंध में और पूछताछ की जा रही है जिसमें और अन्य अपराधों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी से चांदी के जेवर (एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी विछुआ, चांदी के पात्र (भगवान वाले) कुल मशरूका 20 हजार रूपये का बरामद किया गया है। उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना अटेर पुलिस व थाना सुरपुरा पुलिस एवं सायवर सैल पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।

0 टिप्पणियाँ