समाजवादी पार्टी जिला भिण्ड का सम्मेलन संपन्न



भिण्ड,  समाजवादी पार्टी का जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष नीरज यादव की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. मनोज यादव, विशेष अतिथि पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम, प्रदेश सचिव रणवीर यादव एवं बीके बौहरे, जिला पंचायत सदस्य इटावा दौलतराम बघेल, जिला अध्यक्ष ग्वालियर इंदर सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष इटावा नफीसुल हसन अंसारी, राघवेन्द्र मौखरी, शत्रुघ्न यादव ग्वालियर शामिल हुए।
सम्मेलन में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी देने, हर परिवार के एक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने, महंगाई पर रोक लगाने, जाति जनगणना कराने, ओल्ड एज पेंशन लागू करने, किसानों को पांच हजार रुपए प्रति माह पेंशन देने, भूमिहीनों को पांच एकड़ भूमि प्रदान करने, बेघर लोगों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने आदि मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन का संचालन जिला महासचिव अशोक डण्डोतिया ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना ने कहा कि कहा कि सच्चे समाजवादी वही है जो अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, भेदभाव का विरोध करते हैं। रोटी, कपड़ा, मकान, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि बुनियादी हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। डॉ सुनीलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद, धर्म निरपेक्षता स्थापित करने वाली और समाज में बंधुता और सद्भावना को बढ़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा तीन बार मुख्यमंत्री रहते तथा अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कार्यों को समाज के बीच ले जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव मनोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही कांग्रेस और भाजपा का विकल्प दे सकती है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने बताया कि सपा द्वारा सभी जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित करने के बाद संभागीय और प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसका युवा नेतृत्व है तथा युवा शक्ति ही परिवर्तन कर सकती है।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नीरज यादव कहा कि समाजवादी ही संघर्ष करना जानते हैं। सत्ता में रहे या न रहे समाज के वंचित वर्गों की आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने ‘पिछड़ा पावै सौ में साठÓ की बात कही थी, वहीं मण्डल कमीशन की सिफारिशों के तौर पर सामने आई है। समाज को तभी न्याय मिल सकता है जब जाति जनगणना कराई जाएगी। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, राधामोहन सिंह, कृपाल सिंह, विजय सिंह बघेल, लछु बाथम, मोनू सिंह राठौर, सूरज बघेल, डॉ. लज्जाराम यादव, शिवसिंह कचनाव, देवराज यादव नावली वृन्दावन आदि ने संबोधित किया। आज निक्की ठाकुर सरूपुरा व गौरव यादव अटेर के साथ 50 से अधिक लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला सम्मेलन में पांच सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ