भिंड साकांक्ष ब्यूरो : जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में हनुमान कथा करने आये बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धा आफताब कांड पर बोलते हुए कहा कि यह अपराध कोई हिन्दू करता तो दंगे भड़क जाते गौरतलब है भिंड जिले के दंदरौआ धाम में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा हुआ है, जिसमें लाखों श्रद्धालु रोज हनुमान कथा सुनन आ रहे हैं। इस बीच गुरुवार की रात धीरेंद्र शास्त्री मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिल्ली में हुए वीभत्स हत्याकांड और लाव जिहाद पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमारी हिंदू बेटियों के साथ षड्यंत्र पूर्वक अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य अगर कोई हिंदू कर देता तो अभी तक तो देश में दंगों की स्थिति बन जाती। अभी तक सरकार बदल जाती। उलट पलट हो जाती। उन्होंने कहा, हिंदू जागरूक नहीं है। दूसरे धर्म के लोग खुद को लगातार मजबूत कर रहे हैं। हमारी बेटियों को लगातार षड़यंत्र कर फंसा रहे हैं। सनातन धर्म को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ