नवागंतुक एसडीएम लहार द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आगामी आयोजित बोर्ड परीक्षा के संबंध में बैठक संपन्न



आज दिनांक 8 फरवरी 2022 को नवीन नगर पालिका भवन लहार के मीटिंग हॉल में नवागंतुक एसडीएम श्री के.वी. विवेक के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित आगामी बोर्ड परीक्षाओ को नकल रहित सम्पन्न कराने हेतु  महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड लहार एवं रौन के सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यो एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक लहार एवं रौन और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर्स की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यो को निर्देश दिए गए कि वह अपने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की सुचारू रूप से व्यवस्था करें और सभी सीसीटीवी के यूजर पासवर्ड एवं ऑपरेटर हेतु स्थानीय शिक्षक का नाम व मोबाइल नंबर संबंधित बी ई ओ और बीआरसी को उपलब्ध कराएं परीक्षा केंद्र पर बच्चों के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल,  टॉयलेट की साफ सफाई ,कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं खिड़कियों में मच्छर जाली और बाउंड्री वॉल या फेंसिंग एवं प्रत्येक कक्ष में दीवाल घड़ी आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बच्चियों के लिए अलग से सर्चिंग कक्ष और प्रत्येक केंद्र पर चेतावनी पोस्टर आदि की व्यवस्था  कराना भी सुनिश्चित करें प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बी.एम.ओ.लहार एवं रौन के द्वारा सैनिटाइजर और थर्मल स्केनर की भी व्यवस्था की जाएगी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल के द्वारा विकासखंड रोन के अंतर्गत 4 परीक्षा केंद्रों पर और लहार विकासखंड के अंतर्गत 8 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जाएगी आज की बैठक में प्रमुख रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी लहार,कोमल सिंह परिहार एवं रौन, करन सिंह कुशवाह, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक लहार, शैलेंद्र सिंह कुशवाह एवं रौन पी.एस. तोमर,और वरिष्ठ प्राचार्य जे.आर. निराला,दशरथ सिंह कौरव,भारत सिंह गौतम ,राकेश सिंह तोमर एबम जानकी नंदन समाधिया सहित सभी प्राचार्य एबम सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ