ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने ग्वालियर में आज एक साथ दो कार्रवाई की। ग्राम पंचायत सचिव रोशन सिंह गुर्जर के साथ मोती महल में भी छापामार कार्रवाई की। मोती महल से असिस्टेंट रजिस्ट्रार भगवानदास कुबेर को गिरफ्तार किया गया।
ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह ने बताया कि सोना चांदी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने शिकायत की थी। उन्होंने अपनी संस्था के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था जिसके बदले में फर्म्स एंड सोसायटी कार्यालय में पदस्थ असिस्टेंट रजिस्ट्रार भगवान दास कुबेर द्वारा रिश्वत की मांग की गई। पूरी प्लानिंग के तहत EOW ने भगवान दास को उस समय गिरफ्तार किया जबकि वह संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन के कर्मचारी से ₹20000 रिश्वत ले रहे थे।

0 टिप्पणियाँ