अकूत सम्पदा का स्वामी निकला पंचायत सेक्रेटरी


ग्वालियर EOW टीम ने पंचायत सचिव के ग्वालियर और भिंड स्थित दो घरों पर छापा मारा है। छापे में बेहिसाब संपत्ति मिली है। EOW की दो टीमें दोनों घरों पर संपत्ति का हिसाब लगा रही हैं।
SP EOW अमित सिंह ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बातचीत में बताया कि रोशन सिंह गुर्जर एचया पिपरोली ,गोहद ज़िला भिंड में पंचायत सचिव हैं इनके दो स्थानों पर तलाशी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि EOW की दो टीमें ग्वालियर में इंद्रा नगर के एक मकान और गोहद स्थित घर पर कार्यवाही कर रही हैं।एसपी अमित सिंह ने बताया कि अब तक की कार्यवाही में ग्वालियर में इंद्रा नगर में 19 लाख रुपये कीमत का एक मकान रोशन सिंह के नाम, लड़के सौरभ के नाम गोहद में 2 बीघा ज़मीन, पत्नी रेखा बाई के नाम बनीपुरा गोहद में 2 बीघा जमीन, ससुर भारत सिंह के नाम मेन रोड की 2 बीघा जमीन जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। पैतृक गांव में 1500 वर्गफीट में एक निर्माणाधीन मकान मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ