झोला छाप डॉक्टरों के मकड़जाल में फंसा लहार


सांकेतिक चित्र

*लोगों की जान से खेलते झोलाछाप डॉक्टर , प्रशासन बेसुध*
💥💥💥💥💥💥💥💥
          देवानंद नायक mo. 9713989417
भिंड : लहार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर झोलाछाप डॉक्टरों का शिकंजा कसा हुआ है यहाँ फर्जी पैथोलॉजी ,झोलाछाप डॉक्टर और मैडिकल स्टोर जनजीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं बिना डिग्री और अनुभव के फर्जी डॉक्टरों द्वारा नगर महाराण प्रताप चौक से लेकर पचपेड़ा तक विभिन्न गली मोहल्लों में इनकी दुकाने सजी हुई हैं चाहे नगर का बस स्टैंड  ,गुरुदेव बाबा मंदिर  हो या मझतौरा चौराहे खेरा मुहल्ला हो , रावत मुहल्ला ,बंबा रोड ,डेनिडा का एरिया हो तमाम जिंदगी  से खिलवाड़  करने वाले  फर्जी डॉक्टर और पैथलॉजी अपनी दुकानें सजाये बैठे जहां बैगर डिग्रीधारी फर्जी डॉक्टर और उनके शागिर्द धड़ल्ले से उपचार के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं पैथलॉजी और फर्जी डॉक्टरों की सांठगांठ जांच और चेकअप करने के नाम पर कमीशन का खेल चल रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ