DRDO : डीआरडीओ प्रयोगशाला के स्थान्तरण के लिए राजनाथ को न्यौता


ग्वालियर- भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत रूप से भेट करके ग्वालियर के सिटी सेन्टर क्षेत्र में स्थित डीआरडीओ के प्रयोगशाला को महाराजपुरा क्षेत्र में स्थानन्तरित करने की मंजूरी प्रदान करने के लिये ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर एवं स्वयं की तरफ से आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि नगरीय इलाके में स्थित होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रयोगशाला के 200 मीटर के दायरे में आने वाली हज़ारों करोड की संपति टूटने की कगार पर थी, लेकिन भारत सरकार के संवेदनशील रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्वालियर के नागरिकों के हितों की चिंता करते हुए श्री सिंधिया एवं सांसद शेजवलकर के अनुरोध पर प्रयोगशाला के अन्यत्र स्थापित होने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ