मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के थर्मल पावर प्लांट ज्यादा से ज्यादा 2 दिनों का कोयला बचा है। कंपनी को कोल इंडिया कंपनी की तरफ से कोयले की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते प्रदेश में बिजली उत्पादन प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। सरकार को प्राइवेट जनरेटर को 1200 सौ करोड़ और कॉल इंडिया को 1000 करोड़ से ज्यादा का भुगतान करना है। इस कारण कोल इंडिया ने कोयले की आपूर्ति में कटौती की है।
फसलों पर पड़ सकता है असर…
बता दें कि बिजली प्रभावित होने के कारण किसानों पर भी इसका काफी असर पड़ सकता है। दरअसल उपभोक्ताओं और किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के एवज में बिजली कंपनियों को सरकार से पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण प्राइवेट जनरेटर कोल इंडिया को भुगतान नहीं कर पा रही है। वहीं बिजली की परेशानी के कारण किसानों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों के लिए रबी का सीजन आने वाला है। अक्टूबर के महीने में किसानों को भी बिजली की मांग तेज हो जाएगी। प्रदेश में फिलहाल 1 हजार 62 मेगा वाट बिजली की डिमांड है। इस डिमांड की वर्तमान में आपूर्ती पूरी तरह से की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ