दबोह:-आज लहार बिधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति मे सामिल होने के बाद आज ग्वालियर मे कै राजमाता सिंधिया व कै श्रीमंत माधवराव सिंधिया की छत्री पर जाकर उनके चरणों मे पुष्पांजली अर्पित की। ग़ौरतलब है कि अशोक चौधरी को सिंधिया परिवार के विश्वस्त व्यक्तियों में शामिल किया जाता है तथा सिंधिया के भाजपा में आते ही अशोक चौधरी की लहार विधानसभा क्षेत्र में सियासी गतिविधियां बढ़ गई कयास तो यह भी लगाए जाते हैं कि उन्हें लहार से विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए महल से हरी झंडी मिल चुकी है

0 टिप्पणियाँ