भूख प्यास से गायों को मरते देखा तो रख वाई पानी की टंकियां अब हरा चारा डालने का शुरू किया गौभंडारा




कई वर्षों से कर रहे गोसेवा प्रशासन और नेताओं ने कभी नहीं किया.सहयोग


 लहार. लहार विधानसभा में गायों की दुर्दशा के हालात किसी से छिपे नहीं हैं कई वर्षों से बेसहारा लावारिस गायों के भूख प्यास बीमारी दुर्घटना आदि का शिकार होकर मरने का सिलसिला लगातार जारी है लहार विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 8 या 10 गायों की मौत की घटनाएं घटित हो जाती हैं कई बीमार घायल गायों को जिंदा हालत में शिकारी कुत्ते शिकार बना लेते हैं गौ माता के सुरक्षा एवं बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई इंतजाम नहीं है गौ माता के दुर्दशा के यह ह्रदय विदारक दृश्य रोड किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम देखे जा सकते हैं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समाज के जिम्मेदार लोग एवं राजनीति क्षेत्र के कद्दावर नेता गौ माता के दुर्दशा पूर्ण हालातों को देखकर मूक दर्शक बने रहते हैं प्रशासन के अधिकारियों एवं कद्दावर नेताओं द्वारा गौमाता के दुर्दशा पूर्ण हालात के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर कोई प्रयास कभी नहीं किया गया राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मां गायत्री गौ रक्षा संगठन के संस्थापक संतोष चौहान ने बड़ी संख्या में बेसहारा गायों को मरते तड़पते देखा तो हर संभव प्रयास करके गौमाता गोवंश को बचाने का संकल्प लिया अपने निजी जमीन में निजी मां गायत्री गौशाला खोली और जहां भी जानकारी लगी बीमार घायल गायों को उठाकर लाए उसका उपचार करवाया चारे पानी  देखरेख की व्यवस्था स्वयं के खर्चे से कर के हजारों गायों को बचाया उपचार किया इतना ही नहीं जब लहार विधानसभा में गायों की तस्करी हो रही थी तब संतोष चौहान तस्करों को पकड़ने के लिए मैदान में उतरे कार्य योजना बनाकर तस्करों की घेराबंदी की और गायों से भरे 2 कंटेनर. मछंड चौकी एवं असवार थाना पुलिस को पकड़बाय. प्रशासन एवं  असामाजिक तत्वों, की लापरवाही के कारण एवं तेज रफ्तार में दौड़ते अवैध रेत के वाहनों की टक्कर से हुई गायों की मौत की सभी घटनाओं की जानकारी से प्रशासन को अवगत कराया कई मामलों में विधिवत रिपोर्ट दर्ज कराई एसडीएम महोदय कलेक्टर महोदय से लेकर मुख्यमंत्री तक को गायों की दुर्दशा समाधान के संबंध में आवेदन दिए उसके उपरांत भी प्रशासन और सरकार द्वारा किसी रिपोर्ट या शिकायती आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई भीषण गर्मी के मौसम में प्यास के कारण मरते गोवंश को बचाने के लिए लहार विधानसभा में सैकड़ों की संख्या में सीमेंट की टंकियां बनाकर निशुल्क वितरण की अब लहार नगर में बेसहारा भूख से व्याकुल गायों को बचाने के लिए निजी 5 बीघा जमीन में गर्मी के मौसम में काफी प्रयास करने के बाद हरा चारा तैयार किया संतोष चौहान प्रतिदिन अपने संगठन के साथियों के सहयोग से हरा चारा काट कर सैकड़ों बेसहारा गायों को नगर में डलवा रहे हैं जिसे खाकर भूख से व्याकुल गोवंश और गौ माता अपनी भूख मिटा कर प्राण बचा रही है आश्चर्य की बात यह है कि संतोष चौहान का गौ सेवा का कार्य कई वर्षों से निरंतर चल रहा है लेकिन आज तक किसी प्रशासन के अधिकारी या राजनीतिक क्षेत्र के कद्दावर नेता ने संतोष की गौशाला में जाकर मदद करने की इच्छा व्यक्त नहीं की संतोष चौहान ने सभी धर्म प्रेमी गौ भक्तों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि प्रशासन सरकार और समाज की  अनदेखी के कारण गौ माता पर आए प्राणघातक संकट के इस  बुरे वक्त में अपना मानवीय एवं धार्मिक कर्तव्य निभाते हुए गौमाता को बचाने का हर संभव प्रयास करें गौ माता बचेगी तभी धर्म संस्कृति प्रकृति प्राणी समुदाय बच पाएगा सुरक्षित रह पाएगा गौ माता के सुखी और सुरक्षित रहने से ही ब्रह्मांड प्रकृति का संतुलन कायम रह रहेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ