सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये , बेसिरपैर की टिप्पणी करते हैं गोविंद सिंह: अशोक चौधरी




लहार : डॉ गोविंद सिंह स्वयं की पार्टी के उपेक्षित है और खुद का राजनीतिक अस्तित्व खोते जा रहे हैं लगातार अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए गोविंद सिंह चर्चा में बने रहना चाहते हैं जिससे वह बेसिरपैर के बयान दे रहे हैं  श्रीमंत महाराज पर टिप्पणी करने से पहले वह अपने गिरेबान में झांक कर देंखे  उक्त उद्गार वरिष्ठ नेता भाजपा अशोक चौधरी द्वारा दिया गया श्री  चौधरी ने बताया कोरोना महामारी के दौरान सिंधिया जी ने अपने निजी धन से  1 करोड़ से अधिक रुपये के रेमिडिसिवर इंजेक्शन उपलब्ध करवाए जिला अस्पतालो को एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई  सिंधिया जी सेवाभाव से जन सेवा में लगे हैं
डॉ गोविंद सिंह की इतनी राजनैतिक हैसियत नही है कि वह सिंधिया जी पर टिप्पणी कर सकें गोविंद सिंह इतने ही ईमानदार है तो अपनी संपत्ति की जांच करवा लें लहार विधायक गोविंद सिंह जो रोज रेतमाफ़ियाओं का राग अलापते है अपने लहार में रेतमाफ़ियाओं पर कार्यवाही क्यों नही करवाते हैं ? इसकी वजह साफ है  अधिकांश रेतमाफ़ियाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लहार विधायक का संरक्षण है और कुछ उनके कार्यकर्ता भी है गोविंद सिंह दोहरे चरित्र का व्यवहार करते हैं ईमानदारी का ढोल पीटते है जबकि उनके वादे और बादे खोखले है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ