दबोह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,एक दिन में दो चोरियो का किया खुलाशा

जितेंद्र यादव

रूर सरकार की चोरी का भी जल्द होगा खुलासा- प्रमोद साहू


दबोह
         पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देशन मे लहार एस.डी.ओ.पी अवनीश बंसल के मार्गदर्शन में थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने नगर में हो रहे अपराधों पर रोक लगाने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया गया जिमसें दबोह पुलिस की सक्रियता के चलते के एक दिन में दो चोरियो का खुलासा किया गया है जिसमे पांच चोरों को गिरप्तार कर जेल भेजा,दबोह थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने बताया कि दिनांक 20 मई 2021 को मनोज साहू पुत्र भल्लू साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम कछोरा थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई थी जिसमे बताया गया था में अपनी लोडिंग गाड़ी से भाड़े पर ड्राइवर पुष्पेंद्र विश्वकर्मा के साथ ग्राम सलामपुरा सामान लेकर आया था सामान उतार कर 20 मई की रात्रि को समथर तिराहा पर होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे जो रात्रि समय 10 बजे के लगभग था गाड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा दो मोबाईल फोन,नगदी 22500 रुपये चुरा लिए गए थे जिसके बाद दबोह पुलिस ने  अपराध क्रमांक 90/21 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी विवेचना में आये साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर  पांच चोरों द्वारा चोरी करना पाया गया जो ग्राम जाखौली के होना ज्ञात हुआ जिसके चलते दबोह पुलिस सक्रिय हुई और आज दिनांक 15 जून को चोरों को पकड़ लिया जिसमे आरोपी छोटू उर्फ इंदर बाल्मीक पिता रामकिशन वाल्मीक ,विक्रम पिता प्रभु  ।केवट , नाटी केवट पुत्र ज्ञानसिंह केवट , बब्लू पुत्र कल्याण केवट , कमलसिंह पिता बाबू केवट  को ग्राम जाखौली से गिरप्तार कर चोरी किये गया एक मोबाईल व रुपये जप्त किये गए अन्य फरार आरोपी बब्लू केवट,नाटी केवट की तलाश करने में दबोह पुलिस की कार्यवाही जारी है...!


*धोरका स्कूल से हुई चोरी का भी हुआ खुलासा*
थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 2021 को ग्राम धोरका के प्रधान अध्यापक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी स्कूल प्रांगण से बोरबैल से कोई अज्ञात चोर समर्सिबल मोटर व पाईप निकाल कर ले गए थे जिस पर अपराध क्रमांक 42/21 पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश लगातार की जा रही थी आज दबोह पुलिस ग्राम जाखौली के निवासी अनिल केवट पिता संतोष केवट उम्र 25 वर्ष एवं सुनील केवट पुत्र शिवदयाल केवट उम्र 32 वर्ष द्वारा धौरका स्कूल की चोरी करना पाया गया इन चोरों से समर्सिबल मोटर पाइप चोरी करने में इस्तेमाल ग्राडर कटर जप्त की गई है आज दो चोरियां करने बाले चोरों को पकड़ा गया है जिसमे पुलिस ने पांच चोरों की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने बताया कि रूर सरकार मंदिर पर हुई चोरी का खुलाशा भी जल्दी किया जाएगा दबोह पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई है...!

*सराहनीय भूमिका में ये लोग रहे शामिल* 
थाना निरीक्षक प्रमोद साहू, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान , ए.एस.आई अवनीश शर्मा, प्रधानआरक्षक 241 बलवीर सिंह , 884 कमलेश कुमार , आरक्षक अभिषेक यादव ,आनंद कुशवाह , नरेन्द्र शाक्य , सतेंद्र सिंह , संजय परिहार राजू यादव की दोनो चोरियो का खुलासा करने में अहम भूमिका रही...!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ