हिंदू महासभा ने संभागीय आयुक्त का घेराव किया



============
नगर निगम 16 तारीख से श्रद्धा पर्वत पर निर्माण कार्य करेगी
=========

ग्वालियर 15 जून 
आज सुबह 11:00 बजे से अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल के नेतृत्व में संभागीय कार्यालय मोती महल पर दर्जनों हिंदू महासभाइयों के साथ संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का घेराव किया
हिंदू महासभा की मांग थी कि ग्वालियर के अंदर चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े गए मंदिरों की मूर्तियां जो श्रद्धा पर्वत हनुमान टेकरी पर गत वर्षो पूर्व नगर निगम ने स्थापित की थी उनकी दुर्दशा को सुधारा जाए एवं खंडित मूर्तियों को गंगा दशहरे के दिन गंगा जी में सौरव जी में विसर्जित किया जाए
नंबर दो भोपाल मंडीदीप में हिंदू मंदिर हिंदू मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार को रोकने वाले भा जा पा के पार्षद एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के पुत्र सुरेंद्र पटवा द्वारा हिंदू विरोधी कार्य को तुरंत रोका जाए अन्यथा भोपाल भाजपा मुख्यालय का घेराव किया जाएगा
3 अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि का सन 1949 से हिंदू महासभा न्यालय में लड़कर हिंदूओ की ओर से पहल करके सुप्रीम कोर्ट से विजय श्री हासिल करते हुए श्री राम जन्म भूमि को हासिल किया तथा  उसी स्थल पर भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनाने के लिए प्राप्त हुआ लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाए गए ट्रस्ट में हिंदू महासभा को विलुप्त कर दिया जिससे  गत दिवस अयोध्या में राम जन्म भूमि लिए दो करोड़ रुपए की भूमि को 18.5 करोड़ मे न्यास के चंपत राय जी ने 5 मिनट में ही खरीद लिया उसकी सीबीआई से जांच कराई जाए
    उपरोक्त तीन मांगों को लेकर हिंदू महासभा ने पहले संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया धरना प्रदर्शन किया उसके बाद 12:30 बजे संभाग आयुक्त का घेराव किया जिस पर संभागायुक्त  श्री आशीष सक्सेना एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल  के समक्ष अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव को 16 तारीख से 16 तारीख सुबह 11:00 बजे से श्रद्धा पर्वत पर श्रद्धा पर्वत पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए उसके बाद हिंदू महासभा के संभागी अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया 
धरना देने वालों में
 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी,प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अग्रवाल, सम्भाग अध्यक्ष पवन गुप्ता,सम्भाग महामंत्री मनोज जाटव,सम्भाग उपाध्यक्ष संजीव चौरसिया,सम्भाग संगठन मंत्री मुकेश बघेल,सम्भाग उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, लोकेश शर्मा, प्रमोद लोहपात्रे, बंटी गुर्जर, महेश गुजराती,रामनिवाश कंसाना,मनमंथ कुशवाहा, संदीप नरवारे,आनंद माहौर,आकाश बघेल,अंकित पाल, राहुल शर्मा,धर्मेंद्र बरेलिया आदि सामिल थे
प्रकाश नार्थ
मोहन सिंह बघेले
जिला महामंत्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ