ग्वालियर. बीएससी की छात्रा के साथ ही उसके ही गांव में पंचर जोड़ने वाले एक युवक ने रेप किया था। चाकू की नोंक पर कड़े उतारकर उसका वीडियो बना लिया और इसके बाद आरोपी उसे अक्सर ब्लैकमेल कर बुलाता रहा। घटना केआरजी कॉलेज की पास उस समय की है जब छात्रा जनवरी में परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान छात्रा की शादी हो गयी। शादी के पांच माह बाद पति के मोबाइल पर पत्नी के न्यूड वीडियो पहुंचे तो पता लगा कि उसकी पत्नी के साथ रेप हुआ था। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद से उसकी शादी शुदा जिन्दगी में भूचाल मचा है। पीडि़त महिला की शिकायत पर कम्पू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
20 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के ज्ञत्ळ कॉलेज में ठैब् की छात्रा है। वह अक्सर बस से सीधे कॉलेज आती थी और क्लास अटेंड करने के बाद शाम को अपने घर चली जाती थी। इसी दौरान गांव में पंचर जोड़ने का काम करने वाला दीपक जाटव उसका बस में पीछा करता था। अक्सर बात करने का प्रयास किया। दीपक की कल्याणी तिराहा पर पंचर जोड़ने की दुकान है। जनवरी में वह जब परीक्षा देने कॉलेज आई थी तो लौटते समय कॉलेज के बाहर बाइक लेकर दीपक मिला था। उसने छोटी अकबई तक लिफ्ट देने के लिए कहा। छात्रा ने लिफ्ट ले ली तो युवक उसे कैंसर पहाड़ी के पास किसी रूम पर ले गया। यहां चाकू की नोक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसके सारे कपड़े उतरवाकर वीडियो शूट कर लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसी बीच छात्रा की दबोह भिंड में शादी हो गई।
ससुर और पति के मोबाइल पर भेजे वीडियो
शादी के बाद भी आरोपी नहीं माना और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती कोबुलाया। पर वह नहीं गयी और उसने कॉल रिसीव करना बन्द कर दिया। इस पर आरोपी ने 25 मई 2021 को छात्रा के अश्लील वीडियो उसके पति, ससुर के मोबाइल पर भेज दिये। मोबाइल पर नई बहू के ऐसे वीडियो देखकर ससुराल में बबाल मच गया और इसके बाद युवती अपने पति के साथ कम्पू थाना पहुंची और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ