भोपाल. मध्य प्रदेश के साथ भोपाल भी 1 जनू से आंशिक रूप से अनलॉक होने जा रहा है इस दौरान रोजमर्रा की चीजों के साथ ही सैलून और किराना दुकानें खुल सकती है लेकिन रेस्टोरेंट, होटल और संक्रमण फैलाने वाले सेक्टर पहले फेज में बंद ही रहेंगे। चिंता की बात यह है कि अब भोपाल से संक्रमण रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा है। यह कहना है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वासा सारंग का, उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल पूरी तरह से शहर नहीं खोला जाएगा लेकिन हम सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे है और जल्द ही योजना को फाइनल कर लेंगे जिससे एक-दो दिन में चीजें सामने आ जाएंगी।
किराने, सैलून, फल व सब्जी की दुकानें खुलेंगीअति आवश्यक चीजों के साथ रोजमर्रा जैसे किराने, सैलून, फल, सब्जी के साथ ही अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले सेक्टर खोले जाएंगे।
पहले फेज में यह नहीं खुलेंगेरेस्टोरेंट, होटल, मॉल, स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल नहीं खोले जाएंगे।
इन पर विचार चल रहाप्राइवेट कंपनियां, पान-गुटखा, स्कूल, समारोह में लोगों की संख्या और कंस्ट्रक्शन समेत इसी तरह के अन्य सेक्टर, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित नहीं होती।
नाइट कर्फ्यूअनलॉक में नाइट कर्फ्यू किस तरह रहेगा इसके अलावा क्या अभी भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा या नहीं इसको लेकर चर्चा की जा रही है। इसी कारण अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
0 टिप्पणियाँ