जरूरतमंदो की सेवा करना ही जीवन की सच्ची पूजा है : विजय भारद्वाज


✒️ जितेंद्र यादव

 भिंड दबोह : कहते है गरीबो, असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म हैँ गरीब, असहाय, जरुरतमंदो की सहायता ही भगवान की सच्ची पूजा है ! यह बात समाजसेवी विजय भारद्वाज ने कही ! ग्राम पंचायत टोला (रावतपुरा सरकार )मे 40 जरुरतमंद परिवारों को खाधान सामग्री वितरित करते हुए उन्होंने ग्रामवासियो से अपील की सभी व्यक्ति अपने घर पर ही रहे तभी हम इस महामारी से सुरक्षित है मास्क का प्रयोग करें समय-समय पर सैनेटाइजर का उपयोग करें और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करें !
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का किया गयासम्मान 
समाज सेवी बिजय भारद्वाज ने टोला उप स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना योद्धा स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया इससे पूर्व समाजसेवी विजय भारद्वाज कोरोना योद्धा रावतपुरा पुलिस थाना का भी सम्मान कर चुके हैं उनके साथ में उपस्थित लोगो मे गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एच. एन. दीक्षित , अखिलेश दुबे, विनोद दुबे, अजय दुबे, संजय दुबे, प्रद्युम दुबे,नितिन भारद्वाज  कोडोरे जाटव, कल्लू जाटव, धनीराम जाटव, विधाराम जाटव, अनूप गोस्वामी, विशुन पंडा, आशाराम प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ