विधायक प्रवीण पाठक ने सिंधिया को लिया निशाने पर ,लापता पोस्टर के साथ लिखी फेसबुक पोस्ट


🔴#अभी_चुनाव_थोड़ी_है_
( #विधायक_प्रवीण_पाठक की फ़ेसबुक पोस्ट, उन्होंने राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिया निशाने पर ) ये लिखा 👇🏾
मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में,
सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश में ।।
अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा,
इनका कारवाँ तभी यहाँ आएगा ।
आप तो बैठिए दुबई,जनता है भरोसे राम के,
अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के।

में जानता हूँ कि मेरी ये आइना दिखाने वाली पोस्ट कई लोगों को अपनी वफ़ादारी दिखाने का अवसर प्रदान करेगी ।पर ह्रदय से ख़ुशी तब होती जब यही लोग ग्वालियर के आम जनता के हित में शीर्ष पर बैठे अपने नेताओं को आइना दिखाते।सच मायने में ग्वालियर में कुप्रबंधन के चलते मृतकों को वह सच्ची श्रद्धांजलि होती।हम लोग भी घरों में क़ैद बैठ सकते थे ऐसे संकट के समय में जब विदेश की सारी उड़ाने रद्द हैं फ़्लाइट बंद हैं हम भी चार्टर फ़्लाइट से आपकी तरह विदेश भाग सकते थे पर नहीं हम ऐसा नहीं करेंगे यहीं जियेंग़े यहीं मरेंगे उन अपने ग्वालियर के लोगों के साथ जिन्होंने हमें अपना स्नेह और आशीर्वाद देकर हम पर भरोसा करके यहाँ तक पहुँचाया है । हो सकता है अच्छे समय में हम ना दिखें पर कठिन समय में ग्वालियर की माटी में ही रहेंगे #अपने_ग्वालियर_के_साथ_अपने_ग्वालियर_के_लिए
Shivraj Singh ChouhanKamal NathDigvijaya SinghAjit Anjum Rahul Gandhi Madhya Pradesh Congress - INC.Priyanka Gandhi Vadra

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ