CBI ने घूसख़ोरी के मामले में FCI के तीन अफसरों समेत चार को गिरफ़्तार किया



Bhopal,MP: CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  भारतीय खाद्य निगम Food Corporation of India के चार लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार लोगों में FCI के तीन अधिकारी और एक बाबू है।ये लोग गुरुग्राम की एक सिक्योरिटी एजेंसी कपूर एंड संस को ठेके का पेमेंट रिलीज करने की  एवज में दस फ़ीसदी घूस मांग रहे थे।
11 लाख के पेमेंट को रिलीज़ करने की डील डील फ़ाइनल होने पर 1 लाख की रिश्वत माता मंदिर चौराहे पर ली गई थी। बताया जाता है कि गिरफ़्तार लोगों में डिवीजन मैनेजर, एकाउंट मैनेजर, सिक्योरिटी मैनेजर और 1 क्लर्क है। सिक्योरिटी एजेंसी ने लगातार घूस मांगे जाने से परेशान होकर CBI से शिकायत की फिर योजना बनाकर उन्हें ट्रैप किया गया।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई पूरी होने पर FCI में चल रहा बड़ा मामला सामने आ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ