*मिहोनी माता मंदिर के महंत खड़ेश्वरी महाराज के निधन पर श्रधंजलि देने पहुँचे दंदरौआ महंत*
🖋️ रविकांत त्यागी
दबोह - मिहोनी धाम में खड़ेश्वरी महाराज की अलौकिक मोर्ती लगाई जायेगी यह बात मिहोनी माता मंदिर के महंत खड़ेश्वरी महाराज के निधन पर श्रधंजलि देने पहुँचे दंदरौआ महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कही उन्होंने कहा खड़ेश्वरी महाराज ने अपनी मेहनत तपस्या जपतप से मिहोनी के जंगल मे मंगल कर दिया ,,इस क्षेत्र में सुख शांति और सम्रद्धि के लिये कई बार बड़ी बड़ी भागवत,यज्ञ अनुष्ठान करबाए तव जाके मिहोनी माता मंदिर का दिव्य स्थान धाम बना है । उन्होंने कई बर्षो खड़े खड़े तपस्या की है । इसलिये उन्हें खड़ेश्वरी महाराज कहा गया ,, उनकी सुंदर अलौकिक मूर्ति विशाल भंडारे के साथ महोनी धाम में लगाई जायेगी, महाराज जी की इच्छा थी,मिहोनी माता मंदिर में बड़ी गौशाला एवं संस्कृत विद्यालय भी खोला जाये, उनकी इच्छा भी हम सब मिलकर साकार करेंगे,, इस मौके पर श्रीमद भागवताचार्य पँडित पवन शास्त्री ने भी श्रधांजलि देते हुये कहा खडेस्वरी महाराज जी ने त्याग ,तपस्या, भिक्षा माँगकर मिहोनी माता मन्दिर का भव्य निर्माण किया ,उनकी कृपा से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ,, को जोड़ने वाला 20 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण लगातार जारी है ,, सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे कार्य किए,,मुझे पढ़ाया लिखाया और दंदरौआ धाम भेजा और भागबताचार्य बनाया,, जीवन के अंत तक जितना होगा मिहोनी धाम में अपनी सेबाये देता रहूँगा,, इस अवसर पर खडेस्वरी महाराज के कृपा पात्र परषोत्तमदास महाराज ने कहा मेरे गुरु जी खडेस्वरी महाराज ने दंदरौआ सरकार महाराज जी को अपने मातापिता के रूप में गुरु माना है ,,इसलिये मेरे गुरु भी दंदरौआ सरकार है उनकी छत्र छाया में ही मिहोनी माता मन्दिर को भव्यता की ओर ले जाया जायेगा ,, मुझे उम्मीद है दंदरौआ सरकार महंत महोनी में मेरे गुरु जी के इच्छाओ को साकार करने में मुझ पर अपना आशीर्वाद सदैव बनाये रखेंगे ,, इस दौरान परषोत्तम महाराज एवं नाटी महाराज ने गुरु जी की पूजा अर्चना भी की ।।
इस दौरान ,पत्रकार राजा भैया पाल,रणछोड़दास महाराज सिंहपुरा सरकार चमत्कारी बाबा ,विज्जु महाराज के साथ संत समाज ने भी श्रधांजलि दी ,आभार पूर्व सरपंच महेश मिश्रा ने किया,,

0 टिप्पणियाँ