लॉक डाउन नही फिर भी नियमों में होगी कड़ाई : ममता बनर्जी

कोलकाता : कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकना है लेकिन लॉकडाउन इसका समाधान नहीं है। इसलिए राज्य में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन नियम लॉकडाउन की ही तरह मानने होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीसरी बार सत्ता में आने के साथ ही एक बार फिर दोहरा दिया कि लॉकडाउन नहीं लगेगा क्योंकि संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया तो इससे आम लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा। ममता ने कहा कि सेंट जेवियर्स ने अपनी इक बिल्डिंग कोविड अस्पताल के लिए दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ