मुकेश शर्मा
ग्वालियर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर कलेक्टर के वायरल वीडियो के बाद मप्र के खंडवा कलेक्टर का ऑडियो हुआ वायरल ।
ऑडियो में खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी कोरोना वारियर्स के साथ अभद्रता और एफआईआर कराने की धमकी देते सुने जा रहे हैं।
वही पत्रकार के साथ भी अभद्रता कर उसको भगाने की बात कहते दे रहे सुनाई ।
ऑडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यदाव ने सीएम शिवराज से कलेक्टर पर कार्यवाई की करी मांग ।
*भूपेश बघेल की तरह क्या शिवराज सिंह भी खंडवा कलेक्टर को हटाने का कार्य करेंगे*
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा है कि शिवराज जी खण्डवा कलेक्टर को उनके दुर्व्यवहार के लिए तत्काल निलंबित करिए, कोरोना वॉरियर्स जो इस कोरोना संकटकाल मे अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है उनकी कोई इज्जत नहीं है ?
उन्हें FIR की धमकियां दी जाएगी और पत्रकारों के लिए ऐसी भाषा बोली जाएगी ?
जिस तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सूरजपुर के कलेक्टर रणबीर शर्मा को नवयुवक से दुर्व्यवहार का वीडियो आने के बाद तत्काल प्रभाव से हटाने का काम किया है, आप भी खण्डवा कलेक्टर अनय द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटाने का कार्य करें ।

0 टिप्पणियाँ