बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई गायों की मौत मृत गायों,के नहीं हटाए शब और न हुआ पीएम




मां गायत्री गौ रक्षा संगठन प्रमुख संतोष चौहान पहुंचे घटनास्थल 

जर्जर हालत में बिजली लाइन फिर हो सकता है हादसा


 लहार अनुभाग के ग्राम सलैया (कॉक्सी)  के रोड किनारे खेत में बीते रोज मुरावली फिटर कि 11 केवी लाइन अचानक टूट के गिर गई थी जिसमें करंट दौड़ रहा था ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन लाइट सप्लाई बंद नहीं की गई थी करंट दौड़ रहे तारों की चपेट में आकर बीते रोज दो गायों की मौत हो गई थी सूचना देने के बाद भी और दो गायों की मौत हो जाने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन जोड़ने नहीं पहुंचे थे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे लाइन को जोड़ा था लाइन जर्जर हालत में है जगह जगह जॉइंट लगे हैं जर्जर लाइन के फिर टूट के गिरने की आशंका है जिससे फिर बड़ा हादसा हो सकता है बिजली विभाग जान कर भी अनजान बना हुआ है लापरवाही बरत रहा है गायों के मालिक नरेंद्र मिश्रा ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई उस पर एफ आई आर तो की गई लेकिन मृत गायों का प्रशासन द्वारा पीएम नहीं करवाया गया और ना ही रोड किनारे डली मृत गायों के शवों को हटवाया गया गायों के शवों से दुर्गंध दौड़ रही है  जिसके कारण बीमारी फैलने की आशंका है और रोड से गुजरते राहगीरों को दुर्गंध से परेशानी हो रही है जानकारी मिलने पर गौरक्षा संगठन प्रमुख संतोष चौहान घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली संतोष चौहान ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि गायों की मौत के दोषी लापरवाही बरतने वाले बिजली विभाग पर कड़ी कार्रवाई की जाए और गौ मालिक को मृत गायों का मुआवजा दिलवाया जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ