कृषि उपज मंडी मौ के पूर्व अध्यक्ष,भाजपा नेता सज्जन सिंह यादव की अवैध रेत खदान पर प्रशासन का छापा



*देवानंद नायक*
भिण्ड। जिले के लहार विकास खण्ड  के असवार थाना अंतर्गत ग्राम लगदुआ में सिंध नदी में प्रशासन की छापा मार कार्यवाही में भाजपा नेता कृषि उपज मंडी समिति मौ के पूर्व अध्यक्ष एवं रेत माफिया  सज्जन सिंह यादव और जनक सिंह यादव की रेत खदान पर अवैध रेत खनन पकड़ा, परंतु माइनिग एवं पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कीगई उल्लेखनीय है कि सज्जन सिंह यादव  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नजदीक लोगों में गिने जाते हैं 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित पोकलेन मशीनों द्वारा अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था  खनिज अमले द्वारा पोकलेन मशीन को नष्ट कर दिया गया अब यह देखना है एक रसूखदार भाजपा नेता के विरूध्द क्या प्रशासन कार्यवाही करने की हिमाकत करता है या नही  इस विषय पर थाना प्रभारी का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन नॉट रिचेबल आ रहा था।यहां आपको बतादें कि जिला खनिज अधिकारी आरपी भदकारिया काफी समय से भिण्ड में जमे हुये हैं और इनके विरुद्ध शासन एवं माननीय  उच्चन्यायालय में कई शिकायतें जांचाधीन हैं, करीब 6 महीने पूर्व भदकारिया का स्थानांतरण भी होचुका है इसके बाबजूद भी भदकारिया को भिण्ड से रिलीव नहीं किया गया ,इस मामले पर जब कलैक्टर भिण्ड एस सतीश कुमार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि अभी हमको शासन से रिलीवर नहीं मिला है जब रिलीवर आजायेगा तो रिलीब कर देंगे अब यहां सवाल यह उठता है कि 6 माह तक रिलीब नहीं करनाथा तो ट्रांसफर ही क्यों किया?और शासन ने ट्रांसफर कर दिया तो कलैक्टर को किसी एसडीएम को चार्ज देकर खनिज अधिकारी को रिलीब करदेना चाहिए?पर कोई न कोई मजबूरी जरूर होगी तभी 6 माह तक रिलीब नहीं किया गया?
लगदुआ रेत खदान के संबंध में जब खनिज अधिकारी से बात की तो उनका कहना था कि जो कार्यवाही हुई है उसकी जानकारी मुझे नहीं है कोई इंस्पेक्टर गया होगा उसने अभीतक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है जब रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा तो बतादेंगे,रही बात एफआईआर की तो अब सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर के लिये माइनिग को मना कर रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ